Amritsar CityBreaking NEWSCrimeGeneralLatest newsLatest update NewsNewsPunjabTechnologyTop NewsTOP STORIESVillage NEWS

बी.एस.एफ अधिकारी व पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में हेरोइन और ड्रोन जब्त किया।

Spread the News

अमृतसर, (डीडी न्यूजपेपर)विक्रमजीत सिंह, जीवन शर्मा। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स व पंजाब पुलिस ने सीमा पर दो बड़ी सफलताएं हासिल की है। अमृतसर में जहां बीएसएफ को 530 ग्राम हेरोइन मिली है, वहीं तरनतारन के सरहदी गांव से बोरी में छिपा कर फेंका गया ड्रोन जब्त किया गया है। फिलहाल दोनों को जब्त करके फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ को तरनतारन के गांव लखना में ड्रोन के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद बीएसएफ ने पंजाब पुलिस ने इलाके में जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया। तरनतारन के गांव लखना के बाहरी इलाके से इंटों से भरी बोरी में टूटे ड्रोन को बंद कुएं में छिपाया गया था। जिसे जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी गई । यह एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन था। जिसे पाकिस्तानी तस्कर खेप को भारतीय सीमा में भेजने में करते हैं। इसकी फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी, ताकि ड्रोन की हिस्ट्री का पता चल सके।

*ड्रोन ने फेंकी खेप।*

पंजाब के अमृतसर बॉर्डर पर बीएसएफ ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अटारी के समीप गांव धनोए कलां से एक खेत में हेरोइन का एक पैकेट जब्त किया । बीएसएफ अधिकारियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस खेप पर छोटा हुक लगा था। जिससे स्पष्ट होता है कि खेप को सरहद पार से ड्रोन के माध्यम से भेजा गया। खेप को खोला गया तो इसमें एक पैकेट मिला। जिसकी जांच में वजन 530 ग्राम आंका।