अमृतसर : (डीडी न्यूजपेपर ) । विक्रमजीत सिंह/जीवन शर्मा थाना कोतवाली की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की है। इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा राज दरबार होटल के पास नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच दौरान पुलिस ने गुलजार सिंह उर्फ नीका निवासी वार्ड नंबर 05 मोहन नगर नजदीक दानां मंडी थाना खेमकरण, सिमरनजीत सिंह उर्फ सीमू निवासी पट्टी भिखीविंडियन और शक्ति सिंह निवासी पत्ती भिखीविंडियन गांव को काबू कर उनके पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। उन्होंने ये मोटरसाइकिलें श्री दरबार साहिब के आसपास के इलाकों और बस अड्डों से चोरी की थीं। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और गहराई से पूछताछ की जाएगी।
- Amritsar City
- Breaking NEWS
- Crime
- General
- Latest news
- Latest update News
- News
- Punjab
- Top News
- TOP STORIES
- Village NEWS


