Village NEWSAmritsar CityBreaking NEWSGeneralGood newsInternationalLatest newsLatest update NewsNewsPunjabTechnologyTop NewsTOP STORIESTrending

बर्मिंघम से अमृतसर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद मची

Spread the News

अमृतसर : (डीडी न्यूजपेपर) विक्रमजीत सिंह/जीवन शर्मा  इंग्लैंड के बर्मिंघम से अमृतसर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद अफरा-तफरी मच गई। सुबह 8 बजे के करीब बर्मिंघम से एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या ए आई 118 अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। सभी यात्रियों ने सुरक्षित फ्लाइट से चैक आउट किया। इसके बाद जब फ्लाइट की साफ-सफाई चल रही थी, इसी दौरान सफाई कर्मचारी को फ्लाइट के शौचालय से एक पर्ची मिली, जिस पर बम लिखा हुआ था। सीआईएसएफ की टीम ने फ्लाइट को चारों ओर से घेर लिया और सुरक्षा जांच शुरू की गई, लेकिन जांच में कुछ संदिग्ध नहीं लगा। जिसके बाद फ्लाइट को सुरक्षा के लिए आइसोलेट कर दिया गया है। फिलहाल अनुमान है कि फ्लाइट अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे लेट तकरीबन 6 बजे के बाद ही टेक ऑफ कर पाएगी।

*अधिकारियों में चल रही बैठक*

इस घटना के बाद से एयरपोर्ट पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सीनियर अधिकारियों व एयर इंडिया के स्टाफ की बैठक चल रही है। एयरपोर्ट की ऑफिशिएटिंग डायरेक्टर का कहना है कि बैठक के बाद ही वह पूरी स्थिति के बारे में बता पाएंगी।