Breaking NEWSChandigarhDelhiGeneralJalandharLatest newsLatest update NewsludhianaNewsPoliticsPunjabTechnologyTop NewsTOP STORIESTrending

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के

Spread the News

26/मार्च डीडी न्यूजपेपर(दानिश)पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू BJP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी का दामन थामा। बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं। वे दो बार लुधियाना से सांसद रह चुके हैं।उन्हें लुधियाना से पार्टी का टिकट मिल सकता है। भाजपा में शामिल होने के बाद बिट्टू ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी का आभारी हूं… मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पंजाब से बहुत प्यार है और वे राज्य के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं… पंजाब पीछे क्यों रह जाए। बता दे इससे पहले पटियाला की कांग्रेस सांसद परनीत कौर भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। वे पटियाला सीट से पार्टी की टिकट की दावेदार हैं।