Breaking NEWSDelhiGadgetsLatest newsNewsPoliticsPunjabTrending

केजरीवाल द्वारा भ्रष्ट सिसोदिया की तुलना शहीदे आज़म भगत सिंह से करना शहीदों का सरासर अपमान व बहुत शर्म की बात: जीवन गुप्ता

Spread the News

चंडीगढ़: 17 अक्तूबर ( अरविंदर ), अरविन्द केजरीवाल द्वारा दिल्ली के भ्रष्ट मंत्री मनीष सिसोदिया की तुलना देश के महानायक शहीदे आज़म शहीद भगत सिंह के साथ किए जाने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि ऐसे भष्ट आदमी की तुलना देश के नौजवानों के रोल मॉडल शहीदे आज़म शहीद भगत सिंह से किया जाना जहाँ शहीदों का सरासर अपमान है, जिसकी जितनी घोर निंदा की जाए कम है। वहीं केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए बहुत ही शर्म की बात है। केजरीवाल द्वारा सिसोदिया के लिए यह कहा जाना कि देश क़ुरबानी मांग रहा है, शहादत मांग रहा है, जो आदमी भ्रष्टता के मामले तथा अन्य मामलों ने सीबीआई तथा अन्य जांच ऐजंसियों का सामना कर रहा हो, उसकी तुलना 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीद भगत सिंह से कैसे की जा सकती है?

जीवन गुप्ता ने कहा कि पंज्बा में खुद को सबसे बड़े ईमानदारों की पार्टी कहने वालों के दो मंत्री विजय सिंगला जिसे भगवंत मान ने खुद सलाखों के पीछे पहुंचवाया था और अब उसे सरकारी मीटिंगों में बुलाना शुरू कर दिया है तथा दूसरे मंत्री फौजा सिंह सरारी जिसकी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इसके अलावा भी आम आदमी पार्टी के कई और नेताओं पर ट्रक यूनियनों तथा अन्य कब्जों के आरोप लगे हैं, लेकिन अभी तक उन भ्रष्ट नेताओं के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पंजाब की जनता को आम आदमी पार्टी की ईमानदारी तथा भ्रष्टता के बारे में सब पता है, कि भगवंत मान सरकार कितनी ईमानदारी से पंजाब में काम कर रही है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल द्वारा भ्रष्ट सिसोदिया की तुलना शहीद भगत सिंह से किए जाने को ना तो पंजाब कभी बर्दाश्त करेगा और ना ही देश कभी माफ़ करेगा।