आ रहा है जल्द सिद्धू मूसेवाला के नए Song का ऐलान, इस दिन होगा रिलीज
पंजाब : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। उनका नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसे लेकर बलकौर सिंह सिद्धू ने जानकारी सांझा की है। बलकौर सिंह सिद्धू ने बताया कि 30 नवंबर तक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज हो सकता है।बलकौर सिंह के अनुसार गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल अंतिम एडिटिंग का काम जारी है। उन्होंने कहा कि जैसे ही तकनीकी प्रक्रिया खत्म होगी, गाना निर्धारित समय पर जारी कर दिया जाएगा।इसके बाद सिद्धू मूसेवाला के चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दुनियाभर के फैंस उनके गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।






