Nov 30, 2025 पंजाब : दिसंबर का महीने शुरू होने वाला है और ठंड अपना कहर दिखाने लगी है। दिसंबर में पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। पंजाब में हर साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में विंटर ब्रेक होती है इसके अलावा अन्य छुट्टियां भी आ रही है।आपको बता दें कि इस महीने 7 दिसंबर (रविवार), 13 दिसंबर (दूसरा शनिवार), 14 दिसंबर (रविवार) 21 दिसंबर (रविवार), 25 दिसंबर को क्रिसमस, 27 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जयंती, 28 दिसंबर (रविवार) की छुट्टी रहेगी। वहीं पंजाब में आमतौर पर 25 दिसंबर से एक सप्ताह की विंटर ब्रेक शुरू हो जाती है। हालांकि ठंड बढ़ने के कारण विंटर ब्रेक का ऐलान जल्दी किया जा सकता है। कुल मिलाकर दिसंबर महीने में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है।
error: Content is protected !!