सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल का पैसों के पेड़ CBI ने खोज निकाला, राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुची टीम तो लाखों की गड्डी देख चौंक गई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से रक्षा मंत्रालय से जुड़े रिश्वतखोरी मामले का राजस्थान से भी सीधा संबंध सामने आया है। CBI ने लिहाजा राजस्थान में भी एक्शन लिया है। इस मामले में गिरफ्तार लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा की श्रीगंगानगर आवास से सीबीआई ने भारी नकदी बरामद की है।श्रीगंगानगर: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा रक्षा मंत्रालय से जुड़े रिश्वतखोरी मामले में की गई कार्रवाई का राजस्थान से भी सीधा संबंध सामने आया है। CBI की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा की पत्नी कर्नल काजल बाली, जो वर्तमान में डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट (DOU), श्रीगंगानगर में कमांडिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं, उनके आवास से 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।Colonel Deepak Sharma Corruption Case
error: Content is protected !!