Amritsar CityBathinda NewsBreaking NEWSBreaking News PUNJABFerozpur Update NewsIndiaLatest newsLatest update NewsLatest Update NewsPhagwara city PunjabPoliticsPunjabRupnagar update todaySocial mediaTechnologyTop NewsTOP STORIESTrendingVillage NEWS

DM Suicide Case: मुख्यमंत्री के पास सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक आधार नहीं-सुनील जाखड़

Spread the News

पंजाब (डीडी न्यूजपेपर) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अमृतसर के वेयरहाउस के जिला मैनेजर द्वारा आत्महत्या किए जाने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पास अब सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक आधार नहीं बचा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जाखड़ ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि पहले फिरौती न दे पाने के कारण पंजाब के लोगों की जानें जा रही थीं और लोग गैंगस्टर राज का सामना कर रहे थे, लेकिन अब मंत्रियों की कथित मांग पूरी न कर पाने के कारण सरकारी अधिकारियों तक को अपनी जान देनी पड़ रही है।उन्होंने कहा कि यह घटना दिनदहाड़े एक अधिकारी की हत्या के समान है। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जाखड़ ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी हैरानी जताई जिसमें उन्होंने जांच मुख्य सचिव को सौंपने की बात कही, और सवाल उठाया कि हत्या के मामलों की जांच मुख्य सचिव कब से करने लगे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना सरकार के “कट्टर ईमानदारी” के दावे की असलियत उजागर करती है। उन्होंने कहा कि यह मंत्रिमंडल नहीं बल्कि “गैंग ऑफ मिनिस्टर्स” है। उन्होंने कहा कि पहले मंत्री विजय सिंगला, फिर सरारी और अब लालजीत सिंह भुल्लर-ये सभी इस सरकार का असली चेहरा दिखाते हैं।
सुनील जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अब अपने पद पर बोझ बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, पार्टी चुप नहीं बैठेगी। साथ ही उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें और इस मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से समयबद्ध तरीके से करवाई जाए। ❗❗

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here ❓❓❓❓❓❓❓

https://chat.whatsapp.com/EzzU0EDn86jLhVzKqsjpPJ?mode=r_c

News Editor
Karanbir Singh

DM सुसाइड केस पर LIVE हुए जाखड़, कहा- क्या अब भी सरकार खुद को कट्टर ईमानदार कहेगी?
DM सुसाइड केस पर LIVE हुए जाखड़, कहा- क्या अब भी सरकार खुद को कट्टर ईमानदार कहेगी?
DM गगनदीप सुसाइड केस में मनोरंजन कालिया ने खड़े किए सवाल, बोले- कितनी मजबूरी रही होगी कि…
DM गगनदीप सुसाइड केस में मनोरंजन कालिया ने खड़े किए सवाल, बोले- कितनी मजबूरी रही होगी कि… DM सुसाइड केस: एकजुट हुई फील्ड इंप्लाइज यूनियन का आरोप, राजनीतिक दबाव में खाया सल्फासDM सुसाइड केस: एकजुट हुई फील्ड इंप्लाइज यूनियन का आरोप, राजनीतिक दबाव में खाया सल्फास टेंडर को लेकर AAP मंत्री डाल रहा था दबाव, DM ने खा ली सल्फासटेंडर को लेकर AAP मंत्री डाल रहा था दबाव, DM ने खा ली सल्फास DM रंधावा की मौ’त मामले में बोले प्रताप बाजवा, कहा- कानून सबके लिए बराबर, निष्पक्ष जांच होDM रंधावा की मौ’त मामले में बोले प्रताप बाजवा, कहा- कानून सबके लिए बराबर, निष्पक्ष जांच हो
रंधावा सुसाइड केस: अश्वनी शर्मा बोले- Dying Declaration के आधार पर हो कार्रवाई
रंधावा सुसाइड केस: अश्वनी शर्मा बोले- Dying Declaration के आधार पर हो कार्रवाई
PSPCL को दिवालिया बनाने की साजिश, सुनील जाखड़ का पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप
PSPCL को दिवालिया बनाने की साजिश, सुनील जाखड़ का पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप
सुर्खियों में होशियारपुर की केंद्रीय जेल! इलाज न मिलने से परेशान कैदी ने किया Suicide
सुर्खियों में होशियारपुर की केंद्रीय जेल! इलाज न मिलने से परेशान कैदी ने किया Suicide
सुनील जाखड़ ने खोली AAP–कांग्रेस की पोल, कहा- साजिश के तहत फैलाया जा रहा झूठ सुनील जाखड़ ने खोली AAP–कांग्रेस की पोल, कहा- साजिश के तहत फैलाया जा रहा झूठ