जालंधर बस स्टैंड के पास बार-बार पुलिस कार्रवाई के बावजूद 3G Hut Shop में वेप कारोबार पर सवाल, युवाओं तक पहुंच रहे वेप!❓
जालंधर 20/सितंबर (करणबीर सिंह) : जालंधर स्थित 3G Hut दुकान को लेकर वेप की कथित बिक्री का मामला एक बार फिर चर्चा में है। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि पुलिस की बार-बार रेड और कार्रवाई के बावजूद यहां वेप की बिक्री पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है।आरोप है कि वेप खुले तौर पर बेचे जा रहे हैं और इसकी वजह से युवाओं के बीच नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलने की आशंका जताई जा रही है।एक तरफ पंजाब सरकार की ओर से “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ वेप की कथित बिक्री को लेकर उठ रहे सवाल प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।अब सवाल यह है कि बार-बार कार्रवाई के बावजूद वेप की कथित बिक्री पर पूरी तरह रोक क्यों नहीं लग पा रही? क्या संबंधित विभाग इस मामले की दोबारा जांच कर कोई ठोस कार्रवाई करेगा?






