बड़े गर्व के साथ हम यह घोषणा करना चाहते हैं कि विक्टोरिया इंटरनेशनल स्कूल मुकेरियां ने 5 जून 2023 को बंगाला में वारियर शूटिंग अकादमी द्वारा आयोजित चौथी वारियर्स शूटिंग चैंपियनशिप 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस चैंपियनशिप में जिला गुरदासपुर, जिला होशियारपुर और जिला पठानकोट के कई स्कूल शामिल थे| इस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से कक्षा दसवीं तक के छात्रों ने भाग लिया | आदित्य प्रताप, हरलीन कौर और नवी मन्हास ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया, अतर सिंह, अक्षरा, मनवीर सिंह, जसमीन कौर, करनदीप, रविंदर पाल, अंशदीप सिंह और अभिनव ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया तथा आरव, अगम, सुनिधि, नवनीत कौर और ऋषि ने ब्रॉन्ज़ मैडल प्राप्त कर स्कूल का नाम रौशन किया | स्कूल के निदेशक प्रोफेसर जी एस मुल्तानी, श्रीमती नीरू मुल्तानी और प्रिंसिपल सुश्री अर्चना सूदन ने विजेताओं और अन्य प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने उन्हें प्रोत्साहित भी किया और अपने बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति देने के लिए माता-पिता की भी सराहना की।
- Entertainment
- Gadgets
- General
- Good news
- Latest update News
- Punjab
- School news
- Sports
- Technology
- TOP STORIES
- Village NEWS


