फिरोजपुर, (राकेश कपूर) डिस्ट्रिक राईफ्ल एसोसिएशन द्वारा दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के आर्मर इंडोर शूटिंग रेंज में डिस्ट्रिक शूटिंग चैम्पियनशिप 2023 का आयोजन किया गया। चैम्पियनशिप में सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया, जबकि अध्यक्षता एसोसिएशन के डॉयरैक्टर भुपिन्द्र सिंह सोढ़ी ने की। प्रतियोगिता में 60 से ज्यादा खिलाडिय़ो ने हिस्सा लिया। दीप प्रवज्जलित के बाद मुख्यातिथि द्वारा खिलाडिय़ो की हौंसला अफजाई की गई और उन्हें लगन से इस खेल में आगे बढक़र पूरे विश्व में फिरोजपुर का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। आयोजको ने बताया कि चैम्पियनशिप में सीनियर में दिशानबीर सिंह ढिल्लो ने पहला, गुरवंशबीर सिंह संधू ने दूसरा, सब-यूथ में नवजोत सिंह सिद्धू ने पहला, नवदीप सिंह सिद्धू ने दूसरा तथा जतिन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। यूथ वूमैन में सीरत कौर संधू ने पहला स्थान हासिल किया। उसी तरह सब-यूथ मेन में हरनंत सिंह ढिल्लो ने गोल्ड मैडल तथा मनअंगद सिंह ढिल्लो ने सिल्वर मैडम पर कब्जा जमाया है। आयोजको द्वारा सभी विजेताओ को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। इस अवसर पर सैक्रेटरी परविन्द्र ङ्क्षसह सोढ़ी, ज्वाइंट सैक्रेटरी जगजीत सिंह गिल्ल, कोआर्डीनेटर गुरप्रीत सिंह ढिल्लो, साहिल गुरेजा, गुरजेपाल सिंह, डीसीएम ग्रुप के डॉयरैक्टर एडमिन 2 मनजीत सिंह ढिल्लो, वीपी डा. सैलिन, कोच मनप्रीत कौर बराड़, दर्शन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
- Village NEWS
- Ferozpur Update News
- Gadgets
- General
- Good news
- Latest news
- Latest update News
- News
- Punjab
- Sports
- Technology
- Top News
- TOP STORIES


