Breaking NEWSChandigarhGeneralGood newsJalandharLatest newsLatest update NewsMukeriya NEWS informationNewsPoliticsPunjabSchool newsTechnologyTop NewsTOP STORIESTrending

कच्चे अध्यापकों को पक्के करने का नियुक्ति पत्र प्रो.जीएस मुल्तानी ने बांटे 

Spread the News

मुकेरिया 28, जुलाई  डीडी न्यूजपेपर (इंद्रजीत) आज पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा 12500 कच्चे अध्यापकों को पक्के किया गया जिसके चलते हल्का मुकेरिया क्षेत्र में 51 अध्यापकों को पक्का किया गया आज आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज प्रो.जी.एस. मुल्तानी द्वारा कच्चे अध्यापकों को पक्के करने के नियुक्ति पत्र बांटे गए इस समय प्रो.जी.एस. मुल्तानी ने कहा कि सरकार अपने सभी वादे पूरे करेगी आज पंजाब का हर वर्ग पंजाब में हो रहे बदलाव को महसूस कर रहा है अधिकारी रिश्वत मांगने से गुरेज कर रहे हैं और भ्रष्टाचार के नाम पर उनके दिलों में सहम का माहौल बना हुआ है भ्रष्टाचार को लेकर जो डंडा मुख्यमंत्री द्वारा ऊपर से चलाया जा रहा है उसकी आवाज नीचे तक साफ सुनाई दे रही है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आप सरकार सभी वर्गों के लिए विकास के कार्य करेगी इस अवसर पर संपूर्ण सिंह, ब्लॉक प्रधान ठाकुर, अमित कुमार, अमरजीत सिंह, मलकीत सिंह गढ़ी आदि गणमान्य उपस्थित थे