Village NEWSBreaking NEWSdefenceDelhiFerozpur Update NewsGeneralIndiaLatest newsLatest update NewsNewsPoliticsPunjabTop NewsTOP STORIES

-बोले: इंडो-पाक सीमा के उस पार खेती करने वाले किसानो को मिले मालिकाना हक-

Spread the News

फिरोजपुर (राकेश कपूर) अंर्तराष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा के उस पार खेती करने वाले किसानो को जमीनो का मालिकाना हक दिलवाने तथा कैंटोनमेंट क्षेत्र को सिविल एरिया में मर्ज करने सहित अन्य मांगो के लेकर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की। राणा सोढ़ी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बताया कि आजादी के 77 वर्ष बाद भी छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोग मुश्किल भला जीवन व्यतीत कर रहे है। उन्होंने मांग की है कि सरकार द्वारा सभी छावनियो को सिविल क्षेत्र में मर्ज किया जाए ताकि यहां के लोगो को जमीनो का मालिकाना हक मिल सके। उन्होंने कहा कि जो लोग लंबे समय से बंगलो में रह रहे है, उनके बंगलो भी सिविल एरिया में मर्ज किए जाएं ताकि उन्हें सेना द्वारा आने-जाने में परेशानी ना उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि बंगलो में टूट-फूट के निर्माण की भी छूट प्रदान की जाएं। राणा सोढ़ी ने रक्षा मंत्री को बताया कि छावनी के लोग मात्र स्ट्रक्चर के मालिक होने के कारण यहां निवासियो को ना तो बैंक से लोन मिलता है और उन्हें कंस्ट्रक्शन करवाने में भी परेशानी उठानी पड़ती है। भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि पंजाब में फिरेाजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर सहित अन्य जिलो में इंडो-पाक फैंसिंग के उस पार किसानो द्वारा भूमि पर खेती की जाती है, लेकिन किसान उस जमीन के मालिक नहीं है। बाढ़ सहित अन्य प्राकृतिक आपदा में सरकार से मुआवजा लेने में उन किसानो को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। राणा सोढ़ी ने कहा कि अगर सरकार उन किसानो को भूमि का मालिकाना हक दे देती है तो किसानो को लाभ मिलेगा और वह आराम से खेती कर सकेंगे।

राणा सोढ़ी ने बताया कि रक्षा मंत्री ने उन्हें विश्वास दिलवाया कि सभी मांगो पूरा करने में सरकार द्वारा अहम भूमिका निभाई जाएगी। राणा ने कहा कि वह लोगो के सेवादार है। जनता द्वारा जो भी समस्याए उनके आगे उठाई जाती है, वह दिल्ली में केन्द्र सरकार के मंत्रियो के आगे यहां की समस्याओ को प्रमुखता से उठाते है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा हमेशा ही लोगो की समस्याओ का समाधान करवाने में तवज्जो दी जाती है। इससे पहले उनके द्वारा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगे भी उक्त समस्याओ को उठाया गया था ताकि लोगो को राहत प्रदान हो सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार हमेशा ही लोगो की समस्याओ को दूर करने में ध्यान देती है।