मुकेरियां/होशियारपुर,17/8 ,डीडी न्यूजपेपर (इंद्रजीत )आज साय मुख्यमंत्री भगवंत मान मुकेरियां क्षेत्र के गांवो जो बाढ़ की चपेट में आए हैं उनका जायजा लेने के लिए गांव हलेड जनार्दन में पहुंचे यहां पर उन्होंने बाढ़ से पीड़ित लोगों को आश्वासन दिलाया की बाढ़ से जिन लोगों का जो जो नुकसान हुआ है उनको पंजाब सरकार आर्थिक रूप से उनकी मदद करेगी क्योंकि पंजाब का खजाना खाली नहीं है लोगों के दिए हुए टैक्सों के कारण खजाना भरा हुआ है इसलिए किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा कि यह हमेशा खजाना खाली होने का ढिंढोरा पीटते रहे हैं उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके अलावा उन्होंने लोगों से कहा कि सर्व समिति से अपने गांव की पंचायतें चुने जो पंचायत सर्वसम्मति से चुनी जाएगी उसे 5 लाख की विशेष ग्रांट दी जाएगी इस अवसर पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बाढ़ से ग्रस्त गांवो की बारीकी से जानकारी ली इस अवसर पर प्रोफेसर जीएस मुल्तानी, डीसी कोमल मित्तल,एडीसी राहुल चाबा, हरजीत सिंह सोहता, एडवोकेट बलजीत सिंह, अमरजीत सिंह बोबी, बलविंदर सोनी, भूपिंदर सिंह पिंकी, अवतार सिंह आदि गणमान्य मौजूद थे
- Amritsar City
- Breaking NEWS
- defence
- General
- Himachal Pradesh
- Latest news
- Latest update News
- Mukeriya NEWS information
- News
- Politics
- Punjab
- Rain Alert
- SAD NEWS
- Top News
- TOP STORIES
- Trending
- Village NEWS


