21/ਅਕਤੂਬਰ, (डीडी न्यूजपेपर)। दसमेश गर्ल्स महाविद्यालय चक् अल्लाह बख़्श, मुकेरियां ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा आयोजित ज़ोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल जी .टी.बी महाविद्यालय दसुआ में से कुल 37 पुरस्कार जीतकर सेकंड रनर अप ट्रॉफी जीती।दसमेश गर्ल्स महाविद्यालय, मुकेरियां ने सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के होशियारपुर जोन -5 यूथ फेस्टिवल में से तीसरा स्थान प्राप्त किया। यूथ फेस्टिवल का आयोजन जी.टी.बी खालसा कॉलेज फॉर विमेन, दसूहा द्वारा किया गया था, जिसमें ज़ोन के 30 महाविद्यालयों की प्रतिभा गिता रही।दल प्रभारी डॉ. सोनिया चौहान ने बताया कि महाविद्यालय ने कुल 37 पुरस्कार जीते, जिनमें 5 व्यक्तिगत पुरस्कार, 07 प्रथम स्थान पुरस्कार, 14 द्वितीय स्थान पुरस्कार, 8 तृतीय स्थान और 3 ब्रैकेटेड तृतीय स्थान पुरस्कार शामिल हैं, जिससे महाविद्यालय को सेकंड रनर अप की ट्रॉफी प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ.करमजीत कौर बराड़ जी ने दल प्रभारी डॉ. सोनिया चौहान, स्टाफ, छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को इस महान उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे भविष्य की प्रतियोगिताओं में जीत का सिलसिला जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत शिक्षकों और छात्रों के समर्पण के अनुसार अथक प्रयासों से संभव हुई है। महाविद्यालय प्रबंधकीय समिति के अध्यक्ष स. रविंदर सिंह चक् एवं समिति सदस्यों ने प्राचार्या महोदया एवं संकाय सदस्यों छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
- Breaking NEWS
- Breaking News PUNJAB
- Entertainment
- Food
- Gadgets
- General
- Latest news
- Latest update News
- Latest Update News
- Mukeriya NEWS information
- Phagwara city Punjab
- Punjab
- School news
- Social media
- Sports
- Technology
- Top News
- TOP STORIES
- Trending
- Village NEWS


