Home Breaking NEWS दोमोरिया ब्रिज फ्लाईओवर रोड पर पेड़ों की कटाई को लेकर हमसफर यूथ...

जालंधर,11/नवम्बर (डीडी न्यूजपेपर) – दामोरिया ब्रिज के फ्लाईओवर पार्क में पेड़ों की ऊंचाई इतनी बढ़ गई है कि ब्रिज फ्लाईओवर रोड पर उन पेड़ों की शाखाएं सड़क पर फैल गई हैं जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यातायात के दौरान काफी परेशानी हुई जिसके कारण आंखों के सामने कई दुर्घटनाएं भी देखने को मिली व दोनों पक्षों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमसफर यूथ क्लब के अध्यक्ष एवं मुख्य पदाधिकारी रोहित भाटिया पूनम भाटिया रंजीत कौर ने दमोरिया ब्रिज फ्लाईओवर के पेड़ों को काटने के लिए नगर निगम कमिश्नर साहब को आवेदन दिया। एचवाईसी के अध्यक्ष रोहित भाटिया ने कहा कि क्लब हमेशा से ही सामाजिक सुधार और कल्याण संबंधी कार्य करता रहा है, जिसके द्वारा नगर निगम कमिश्नर को दोमोरिया ब्रिज के नीचे पार्क के पेड़ों को काटने के लिए मांग पत्र दिया ताकि कोई दुर्घटना न हो ।
एच वाई सी डॉयरेक्टर पूनम भाटिया ने बताया कि दामोरिया ब्रिज पर ऊपर-नीचे जाने के दौरान वाहन चालकों की तेज रफ्तार से दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं, जिसे काटना बेहद जरूरी है, एचवाईसी के वरिष्ठ अधिकारी रंजीत कौर ने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम भी बदलने वाला है कोहरा भी फैलने वाला है जिसके कारण दोमोरिया ब्रिज फ्लाईओवर पार्क के अतिवृष्टि वाले पेड़ों को समय पर काटना अनिवार्य है। इस अवसर पर एचवाईसी अध्यक्ष रोहित भाटिया, पूनम भाटिया, रंजीत कौर उपस्थित थे।
error: Content is protected !!