Breaking News PUNJABEntertainmentGeneralGood newsJalandharLatest newsLatest update NewsNewspublicPunjabSchool newsSocial mediaSportsSportsTechnologyTop NewsTOP STORIESTrendingVillage NEWS

दी इम्पीरियल स्कूल, ग्रीन कैंपस का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन,पंजाब स्कूल गेम्स ज़ोनल टूर्नामेंट में तीनों आयु वर्गों में स्वर्णिम जीत

Spread the News

आदमपुर :11/अगस्त  दी इम्पीरियल स्कूल, ग्रीन कैंपस, आदमपुर ने खेलों के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का परिचय देते हुए पंजाब स्कूल गेम्स बैडमिंटन ज़ोनल टूर्नामेंट 2026-27 में शानदार उपलब्धि हासिल की। विद्यालय में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दी इम्पीरियल स्कूल की गर्ल्स टीम ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों आयु वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। द इम्पीरियल स्कूल की विजेता टीमों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर सभी आयु वर्गों में विजय प्राप्त की।🛑अंडर-14 गर्ल्स विजेता टीम:
खुशी जांगिर, मान्यता, अक्षिता, समृद्धि एवं साची।🛑अंडर-17 गर्ल्स विजेता टीम:चाहक तंवर, रुजुला जोशी, शगुनीत कौर, प्राची टंडन एवं सांझ गेरा।🛑अंडर-19 गर्ल्स विजेता टीम:
जानवी, मुस्कान गुप्ता, बानी गुप्ता, अशमनजोत कौर एवं अमानत कौर।अन्य विद्यालयों में अंडर-14 वर्ग में जी.एम.एस. धीपुर ने द्वितीय तथा ए.एन.एस. एवं कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में जी.एस.एस. स्कूल मसाणियां द्वितीय और जी.एस.एस. स्कूल दारोली कलां तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग में जी.एस.एस. स्कूल मसाणियां ने द्वितीय तथा एस.ओ.ई. आदमपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।इस ज़ोनल प्रतियोगिता का सफल आयोजन ज़ोनल अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य श्री सरबजीत सिंह, एस.एस.एस. स्कूल मसाणियां; ज़ोनल सचिव सोनिया (लेक्चरर, शारीरिक शिक्षा); संयोजक श्रीमती सगीना राय (प्रधानाध्यापिका, खोजकीपुर नंगल सलाला) तथा सहायक बलजीत सिंह (पंजाबी मास्टर) के मार्गदर्शन में किया गया।प्रतियोगिता के सफल संचालन में श्री गुरप्रीत सिंह (डी.पी.), श्रीमती निशा (डी.पी.), श्रीमती परमजीत कौर (लेक्चरर), श्री प्रभजोत सिंह (डी.पी., कैम्ब्रिज स्कूल), श्री दीपक कुमार (डी.पी., एस.ओ.ई. आदमपुर) एवं श्री सुखदीप सिंह (डी.पी., चूहड़वाली) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।विद्यालय के अध्यक्ष श्री जगदीश लाल जी, डायरेक्टर श्री जगमोहन अरोड़ा जी, सी.ओ.ओ. श्री सुखदेव अरोड़ा जी, प्रधानाचार्या श्रीमती राजविंदर पाल तथा उप-प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा ठाकुर ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। विद्यालय विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।दी इम्पीरियल स्कूल, ग्रीन कैंपस की यह उपलब्धि विद्यालय की खेल संस्कृति, समर्पित प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।