मुकेरियां, 18/8, डीडी न्यूजपेपर । (इंद्रजीत) आज पूर्व केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री संतोष चौधरी द्वारा मुकेरिया क्षेत्र के गांव सरदुलपूर कलोता, होशियारपुर कलोता, कलीचपुर कलोता, नौशहरा पत्तन ,हलेड़, मोटला, मेहताबपुर ,कोलियां जो कि बाढ़ से ग्रस्त हैं का दौरा किया इस समय उन्होंने बाढ़ ग्रस्त लोगों से मिलकर उनसे हमदर्दी प्रगटआई तथा उनको आश्वासन दिलाया कि मैं आपकी आवाज बनकर केंद्र व पंजाब सरकार से हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करूंगी अगर सरकार ने योग सहायता देने से आनाकानी की तो मैं लोगों की खातिर संघर्ष का रास्ता भी अपनाऊंगी इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान से मांग की है कि लोगों की आर्थिक तौर पर मदद की जाए क्योंकि इन्हीं लोगों की वजह से सरकारों के खजाने भरते हैं आज इन लोगों को सरकारों की जरूरत है इस अवसर पर तरसेम मिन्हास महासचिव जिला कांग्रेस होशियारपुर, विनोद कुमार प्रधान नगर कौंसिल मुकेरिया, अश्वनी कुमार पूर्व सरपंच कालामंज, सरपंच शालू सरदुलपूर कलोता, कैप्टन अश्विनी कुमार मेंबर पंचायत, जोगिंदर सिंह मेंबर पंचायत, डॉ विजय मुसाहिबपुर, नरेंद्र सोनू मुसाहिबपुर ,अनिल कुमार पूर्व समिति मेंबर रखड़ी, रामचंद्र पूर्व सरपंच कलोता आदि गणमान्य मौजूद थे
- Breaking NEWS
- Flood PUNJAB
- General
- Himachal Pradesh
- Latest news
- Latest update News
- Mukeriya NEWS information
- News
- Punjab
- Rain Alert
- SAD NEWS
- Technology
- Top News
- TOP STORIES
- Trending
- Village NEWS


