जालंधर 7सितंबर (ब्यूरो) जालंधर के लम्बा पिंड चौक के पास शहीद उधम सिंह नगर (सैलानी माता मन्दिर रोड)में एक बिल्डर द्वारा रिहायशी मकान में एक दुकान बनाई जा रही है। जिसकी उनके पास कोई भी परमीशन नही है।हमारी तरफ से इसकी आर ,टी, आई ,26, जून 2023 को डाली गई थी। जिसका डायरी नम्बर 272 है इतना ज्यादा समय होने के बाद भी अभी तक हमे कोई भी जवाब नहीं मिला।जब हमने इस नाजायज दुकान की जानकारी (एटीपी )सुखप्रीत कौर, इंस्पेक्टर राजकुमार ,अजय, मोहिंदरपाल को दी तो हमें यह आश्वासन दिया गया कि जल्द ही इस दुकान के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। हमने इस इलीगल कंस्ट्रक्शन की शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर भी की है जिसका ग्रीवियस आई डी नंबर20230245586है।लेकिन कारपोरेशन के आला अधिकारी इस बिल्डर के ऊपर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं इसीलिए आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं कर पाए, ना कोई चालान, ना कोई नोटिस, नतीजा यह हुआ कि आज वह दुकान पूरी तरह से तैयार हो गई है शटर भी लग गया है लेंटर भी पड़ गया है। आप को बता दें के बिल्डरों ने खानापूर्ति के लिए शटर उतार दिया हैं लेकिन दुकान पुरी तरह त्यार हो गई है। जो कि फोटो में आप देख सकते हैं। हमारे ऊपर बिल्डर द्वारा आर,टी,आई वापस लेने के लिए दबाव भी डाला गया और कई तरह का लालच भी दिया गया। लेकिन हमने शिकायत वापस नहीं ली, कारपोरेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर सिर्फ खानापूर्ति ही करते हैं और उनका अपनी कुर्सी के प्रति इतना लगाव है कि वह अपनी कुर्सी छोड़ते ही नही क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा उनको मोटी सैलरी दी जाती है। हम पंजाब सरकार से यह अपील करते हैं कि अगर ऐसे अधिकारी जो कार्रवाई करने से डरते हैं तो कृपया हमे मोका दे हम दिखाएंगे कि कैसे कार्रवाई की जाती है। इसके इलावा और भी कई इलाकों में इलीगल कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है ।हमारे द्वारा जब भी इन आला अधिकारियों को बताया जाता है तो यह अफसर हमारी बात को हल्के में ले लेते हैं। इन सभी अफसर साहिबान से जब भी हमारी बात हुई है। इन्हो द्वारा यही कहा गया कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी लेकिन यह सारी बातें किताबों तक ही सीमित रह गई। बिल्डर द्वारा इनकी नाक के नीचे दुकान डाली गई है और बिल्डर द्वारा यह भी कहा गया है कि मेरी कॉर्पोरेशन के अधिकारियो से मोटी सेटिंग है। यही वजह है कि कारपोरेशन के अधिकारी उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे,ना जाने इनकी क्या मजबूरी है या कोई मोटी सेटिंग है या इनको कोई पॉलिटिकल प्रेशर है। हम पंजाब सरकार से यह अपील करते हैं कि ऐसे बिल्डर जो पंजाब सरकार को चूना लगाकर मोटी कमाई कर रहे हैं। ऐसे बिल्डरों पर और जो सरकार द्वारा दी गई कुर्सी का गलत इस्तेमाल करते हैं ऐसे अफसरों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। ताकि यह उन बिल्डरों के लिए एक सबक हो जो सरकार को लूटते हैं।
- Breaking NEWS
- General
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- News
- Punjab
- Technology
- Top News
- TOP STORIES
- Trending


