मुकेरिया/ स्वामी प्रेमानंद महाविद्यालय, मुकेरिया के पीसीसीटीयू सदस्यों ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी और पीसीसीटीयू के दिशा निर्देशन में आज कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया। इस विषय में एसपीएन कॉलेज के पीसीसीटीयू प्रधान प्रो. नारायण सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार का उच्च शिक्षा के प्रति रवैया नकारात्मक है। पंजाब सरकार द्वारा संचालित सेंट्रलाइज्ड ऐडमिशन पोर्टल से सहायता प्राप्त शैक्षणिक और गैर सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों को भारी नुकसान होगा। यह दोनों संस्थाएं पहले ही छात्रों की संख्या कम होने से घाटे में चल रही है। शैक्षणिक संस्थाओं को ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों को भी इस ऑनलाइन ऐडमिशन पोर्टल से भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि इंटरनेट की सुविधा हर एक क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। इसलिए सरकार जल्द से जल्द अपना यह फैसला वापस ले और सहायता प्राप्त कॉलेजों को राहत प्रदान करे। इस अवसर पर समूह एसपीएन कॉलेज पीसीसीटीयू के सभी सदस्य उपस्थित थे।
- General
- Latest news
- Latest update News
- News
- Politics
- Punjab
- Technology
- Top News
- TOP STORIES
- Trending
- Village NEWS


