पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्य कन्वीनर जसवीर तलवाड़ा ,रजत महाजन तथा सतीश कुमार ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति इकाई मानसा के साथियों ने जब 1972 के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली की मांग की तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया और थाना सिटी लेकर चले गए । पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति मानसा पुलिस तथा पंजाब सरकार के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती हैं । उन्होंने आगे कहा कि सरकार अपने वायदे से पीछे हट रही है तथा उसका असली चेहरा जनता के सामने आ गया है । सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लाठी के जोर से दबाना चाहती है जो कि किसी भी सूरत में संभव नहीं है। उन्होंने पुरजोर मांग की कि गिरफ्तार किए गए साथियों को तुरंत रिहा किया जाए तथा पुरानी पेंशन को 1972 के रूलज़ के अनुसार जल्द से जल्द बहाल किया जाए अन्यथा आने वाले समय में यह संघर्ष और भी तीव्र रूप अख्तियार करेगा । इस अवसर पर वरिंदर विक्की, सत्य प्रकाश ,संजीव धूत, प्रिंस गढ़दीवाल, तिलक राज बलविंदर टाक, बृजमोहन, परमजीत ,विकास शर्मा, राजेश कुमार ,बूटा सिंह , गुल्विंदर सिंह, पवन शर्मा ,सुखविंदर सिंह ,वरिंद्र सिंह कथा अजमेर सिंह आदि साथी उपस्थित थे।
- Breaking NEWS
- Chandigarh
- Gadgets
- General
- Jalandhar
- Latest update News
- News
- Politics
- Punjab
- SAD NEWS
- Top News
- Trending
- Village NEWS


