अमृतसर : डीडी न्यूजपेपर,विक्रमजीत सिंह/जीवन शर्मा जिले अधीन आते भारत-पाक सीमा नजदीक चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। सूत्रों अनुसार भारत-पाक सीमा के सैक्टर खालड़ा अधीन आते इलाके में तलाशी अभियान के दौरान ट्रैक्टर के पीछे लगी हुई एक लोहे की प्लेट को बरामद किया गया है, जिसमें से 1 किलो 100 ग्राम हैरोइन मिली। जिले के डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह थाना खालड़ा पुलिस और बीएसएफ द्वारा इलाके को सील करते हुए तलाशी अभियान दौरान तरलोक सिंह निवासी तारा सिंह के खेतों में 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंधित थाना खालड़ा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
- Amritsar City
- Breaking NEWS
- Crime
- defence
- General
- India
- Latest news
- Latest update News
- News
- Punjab
- Top News
- TOP STORIES
- Trending
- Village NEWS


