अमृतसर : 9 / सितंबर विक्रमजीत सिंह/जीवन शर्मा एनआरआई जिला अमृतसर की पुलिस ने फर्जी ट्रैवल एजेंट व उसके साथी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। फर्जी ट्रैवल एजेंट के साथी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार गुरजिंदर सिंह निवासी गांव जोनोके जिला तरनतारण ने एनआरआई पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि फर्जी ट्रैवल एजेंट रुपिंदर सिंह निवासी मल्लिया फिरोजपुर ने उसके भाई यादविंदर सिंह और यादविंदर की पत्नी को कनाडा भेजने के एवज में 12.70 लख रुपए की ठगी मारी और उनका पासपोर्ट भी वापस नहीं किया। पुलिस ने शिकायत आने के बाद जांच में पाया कि फर्जी ट्रैवल एजेंट का साथ सुरजीत सिंह निवासी गांव जोनोके तरनतारण दिया था। पुलिस ने पहले ही केस दर्ज कर लिया था और अब सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार करने में छापामारी की जा रही है।
- Amritsar City
- Breaking NEWS
- Chandigarh
- Crime
- General
- Latest news
- Latest update News
- News
- Politics
- Punjab
- Technology
- Top News
- Trending
- Village NEWS


