होशियारपुर 5 मार्च (डीडी न्यूजपेपर): क्राइम कंट्रोल रिफॉर्म आर्गेनाइजेशन (आल इंडिया) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पंजाब प्रधान आर के खोसला के दिशा निर्देश अनुसार दशहरा ग्राउंड के पास स्थित मोती महल में किया गया। जिसमे नगर निगम वार्ड नंबर 40 के पार्षद अनमोल जैन को जिला प्रधान कंचन देओल ने अपनी टीम में डिप्टी सीनियर टीम ऑफिसर के तौर पर नियुक्ति की ।इस मौके पर मंच संचालन की जिम्मेवारी सचिव रजनी तलवाड़ ने संभाली और उन्होंने नए जुड़े सदस्यों का परिचय टीम के अन्य सदस्यों से बखूबी करवाया। मीटिंग को संबोधित करते हुए जिला प्रधान कंचन देओल ने कहा कि टीम के सभी सदस्यों का एक महत्वपूर्ण बैठक जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ जल्दी ही करवाया जायेगा ताकि टीम उनके साथ मिलकर समाजहित में कार्य कर सके। पार्षद अनमोल जैन ने मीटिंग में कहा की जिला प्रधान की और से उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी गई है वो उसे तनदेही से निभाते हुए समाज हित में कार्य करते रहेंगे।इस मौके पर जिला प्रधान कंचन देओल, बजरंगी पांडेय, रजनी तलवाड़, अजीत कुमार गुप्ता , अनमोल जैन , पवन लता, लखविंदर कौर, रवीना सिद्धू, ज्योति बाला, गौरव अरोड़ा, मोनू बाला, पूजा सहदेव आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति करते जिला प्रधान व अन्य
- Breaking NEWS
- General
- Jalandhar
- Latest update News
- Mukeriya NEWS information
- News
- Politics
- Punjab
- Tech
- Technology
- Top News
- TOP STORIES
- Trending


