जालंधर 29/सितंबर : जालंधर प्रशासन के लिए पटाखा मार्केट के लिए जगह तय करना परेशानी बना हुआ है। अभी तक नगर निगम और प्रशासन बर्टन पार्क पर हर साल लगने वाली पटाखा मार्केट के लिए कोई विकल्प तय नहीं कर पाया है। इसे लेकर लगातार सर्वे किया जा रहा है पर किसी भी जगह के लिए सहमति नहीं बन पा रही है। बताया जा रहा है आज यानि सोमवार को पटाखा मार्केट लगाने के लिए जगह फाइनल की जाएगी। बता दें कि पहले लायलपुर खालसा स्कूल ग्राउंड और चारा मंडी को विकल्प के रूप में देखा गया था। वहीं विरोध के बाद बेअंत सिंह पार्क में पटाखा मार्केट लगाने की बात कही गई थी पर यहां भी सहमति नहीं बन पाई थी। पटाखा कारोबारी की मांग है कि शहर में एक जगह पर ही मार्केट लगाई जाए ताकि उन्हें और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
error: Content is protected !!