दोआबा दस्तक न्यूजः31/8 अगस्त जालंधर में इन दिनों अधिकतर अधिकारी व स्टाफ नौकरी की बजाय पता नहीं कहा व्यस्त रहते हैं। दूसरी तरफ कुछ कालोनाइजर इसका पूरा लाभ उठा रहे हैं और अवैध कालोनियां काट सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। अधिकारियों की मिली भगत से ही एक कॉलोनी का कारोबार जोरों शोरों से चल रहा है क्योंकि यह अधिकारियों की जेब गर्म कर देते हैं और अधिकारी इन्हें इल्लीगल कॉलोनी काटने का और उससे बचने का तरीका बता देते हैं ऐसी कितनी ही कॉलोनी का हमें पता है पर जालंधर जेडीए के अधिकारी वहां पर कार्रवाई तो बड़ी दूर की बात बार-बार बताने पर भी नहीं जाते अगर कोई कंप्लेंट करता है तो कॉलोनाइजर को बोलकर उसका मुंह बंद करवा देते हैं ऐसी कई कॉलोनीयो की लिस्ट है हमारे पास उसमें से इसी कॉलोनाइजर की दो-तीन इल्लीगल कॉलोनीया है पर जेडीए के अधिकारी कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे इन कॉलोनी में से कई प्लांट तो बिक भी चुके हैं और उन पर लोग न जाए तौर पर कंस्ट्रक्शन भी कर चुके हैं ऐसी नाजायज तरीके आखिर कैसे आखिर कैसे नक्शा पास हो जाता है और एनओसी मिल जाती है अगर सरकार इसकी जांच करें तो बहुत बड़ा घोटाला हो रहा है क्योंकि पंजाब सरकार को आए हुए साल बीत चुके हैं पर इस पर क्यों नहीं कोई सख्त एक्शन लिया जा रहा और यह कॉलोनाइजर सरकार को रिवेन्यू का करोड़ों का चूना लगा रहा है लवली यूनिवर्सिटी के लॉ गेट के सामने एक ऐसी ही कालोनी काटी जा रही है। जब इस संबंध में कालोनाइजर से बात की गई तो उसने कहा कि ये कालोनी से पहले से ही काटी जा चुकी है।हालांकि सू्त्रों से पता चला है कि कालोनाइजर पांच साल पुराने साल 2018 के अष्टाम लगाकर इन कालोनी की एनओसी संबंधित दफ्तरों से ले रहे हैं। ऐसे में इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सता कि इस गोरखधंधे में प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित हैं। बता दें कि इस कालोनाइजर की ओर से शहर में पहले भी कई कालोनियां काटी गई हैं, जिसमें घालमेल की आशंका है। आने वाले दिनों में इसके बारे में भी खुलासा किया जाएगा।
- Breaking NEWS
- Chandigarh
- General
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- News
- Punjab
- Technology
- Top News
- TOP STORIES
- Trending
- Village NEWS


