फगवाड़ा, डीडी न्यूजपेपर (शिव कौड़ा) हिंदू धार्मिक त्योहार कमेटी की एक विशेष बैठक कमेटी प्रधान बलदेव राज शर्मा की अध्यक्षता में प्राचीन श्री हनुमानगढ़ी मंदिर जीटी रोड फगवाड़ा में संपन्न हुई। बैठक के दौरान मन्दिर में चल रहे विकास कार्यों और धार्मिक गतिविधियों बारे चर्चा की गई। बैठक के पश्चात वार्तालाप में प्रधान बलदेव राज शर्मा ने बताया कि 17 अप्रैल दिन बुधवार को भगवान श्री रामचन्द्र जी के जन्मोत्सव (रामनवमी) पर विशेष कंजक पूजन जिसके पश्चात 23 अप्रैल को श्री हनुमान जयंती मनाई जायेगी। 2 मई को मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर हवन यज्ञ के पश्चात ध्वजारोहण और भण्डारे का आयोजन करने को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि श्री रामनवमी शोभायात्रा में सुन्दर झाकियां भेजने पर भी विचार किया गया। जिस संबंध में सदस्यों की ड्यूटी लगा दी गई है। इस दौरान कमेटी सदस्यों ने बताया कि मन्दिर प्रांगण में पिछले एक दशक से अधिक समय से रोजाना दोपहर का लंगर दानी सज्जनों के सहयोग से लगाया जाता है। भविष्य में यह लंगर की सेवा निरंतर जारी रहे, इस दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने समूह सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से पुरजोर अपील कर कहा कि मन्दिर को सर्व सुविधा संपन्न बनाने में यथा संभव सहयोग करें। इस अवसर पर संजय चैल, तिलक राज कलुचा, रमेश सचदेवा, किशन बजाज, सुरिंदर चोपड़ा, तेजस्वी भारद्वाज, कीमत लाल शर्मा, इंदरजीत करवल, दीपक भारद्वाज, विपन शर्मा, राजेश पलटा, वेद प्रकाश तनेजा, अवतार पम्मा, विक्रम शर्मा आदी उपस्थित थे
- Dharmik
- Entertainment
- General
- Good news
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- Mukeriya NEWS information
- News
- Punjab
- Top News
- Trending


